More
    Homeराजस्थानभरतपुरभरतपुर दौरे में चुनाव मुद्दे पर बेनीवाल का हमला, सरकार पर गंभीर...

    भरतपुर दौरे में चुनाव मुद्दे पर बेनीवाल का हमला, सरकार पर गंभीर आरोप

    पंचायत चुनाव विवाद में बेनीवाल का बयान, सरकार पर हार के डर से टालने का आरोप

    भरतपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल मंगलवार देर शाम भरतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हार के डर से पंचायतीराज चुनाव टाल रही है।बेनीवाल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पद से हटने के बाद ही राज्य में पंचायत चुनाव हो सकेंगे।

    बेनीवाल ने राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र, खासकर भरतपुर, अलवर और डीग में बढ़ते अपराध और अवैध खनन को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि अरावली पर्वतमाला में लगातार अवैध खनन हो रहा है, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही। उनका कहना था कि भाजपा के कई नेताओं की इसमें लीज होने के कारण सरकार चुप्पी साधे हुए है।उन्होंने यह भी कहा कि भरतपुर, जो मुख्यमंत्री का गृह जिला है, वहां कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    बेनीवाल ने आरोप लगाया कि सात सीटों पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं से मदद ली। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने जानबूझकर गलत टिकट वितरण किया, जिससे कई सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राज्य के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। जाट आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयासरत है।

    SI भर्ती परीक्षा को लेकर बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने 127 दिनों तक आंदोलन किया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने भर्ती रद्द की। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती रद्द होने के बाद राज्य सरकार और उसके मंत्रियों ने इसका श्रेय लेने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि पहले सरकार ने अपील नहीं करने की बात कही, लेकिन बाद में डिवीजन बेंच में चली गई। अब यह देखना बाकी है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी या नहीं।

    बेनीवाल ने मुख्यमंत्री पर दिन में कई बार बयान बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे राज्य की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार का संचालन दिल्ली से हो रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

    भरतपुर दौरे के दौरान बेनीवाल, भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार के बेटे और पुत्रवधू को आशीर्वाद देने भी पहुंचे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here