10 हजार नौकरियों को लेकर सियासी वार, भर्ती कैलेंडर पर उठे सवाल
जयपुर में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार को ‘युवा विरोधी’ और ‘विज्ञापनी सरकार’ करार देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में 10 हजार पदों पर भर्ती का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है।
जूली ने आरोप लगाया कि सरकार ने भर्ती कैलेंडर जारी कर केवल प्रचार किया, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मार्च समाप्त होने को है, लेकिन अब तक न तो कोई नई भर्ती निकली और न ही परीक्षा आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अखबारों में करोड़ों रुपये खर्च कर बड़े-बड़े विज्ञापन दिए, लेकिन युवाओं को रोजगार देने के मामले में पूरी तरह विफल रही है। उनके अनुसार यह प्रदेश के लाखों शिक्षित युवाओं के साथ सीधा अन्याय है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रदेश का युवा हताश और असमंजस की स्थिति में है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार के वादों पर भरोसा करने वाले युवाओं को आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा।
जूली ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


