More
    Homeराजस्थानअलवरहरियालो अभियान पर कलेक्टर सख्त, 43 लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय

    हरियालो अभियान पर कलेक्टर सख्त, 43 लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय

    पर्यावरण बैठक में पौधारोपण की तैयारी पर जोर, हरियालो अभियान को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक लेकर हरियालो राजस्थान अभियान-2026 के तहत पौधारोपण की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में 43 लाख से अधिक पौधारोपण के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण की तैयारियां समय पर पूरी करें और आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाएं।

    विभागवार लक्ष्य के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग को 22.08 लाख, शिक्षा विभाग को 6.46 लाख, वन विभाग को 2.95 लाख, प्रदूषण नियंत्रण मंडल को 2.50 लाख, स्वायत्त शासन विभाग को 1.60 लाख, नगरीय विकास विभाग को 1.38 लाख सहित अन्य विभागों को भी लक्ष्य आवंटित किए गए हैं।

    जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के आसपास सघन पौधारोपण किया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ जल संरक्षण को भी मजबूती मिले। साथ ही उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से व्यापक स्तर पर पौधारोपण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

    उन्होंने यूआईटी को राम वाटिका के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए, वहीं उपवन संरक्षक को जिले में सघन पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करने को कहा।

    बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर योगेश डागुर, डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, जिला परिषद सीईओ सालुखे गौरव रविंद्र, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here