खंडेलवाल समाज ने शोभायात्रा का श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ किया आयोजन, दिनभर चले विविध कार्यक्रम
अलवर। खंडेलवाल समाज द्वारा श्री श्री 1008 श्री सुन्दर दास जी महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल दूध से अभिषेक के साथ हुई। इसके साथ ही महिलाओं एवं युवतियों के लिए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सायंकाल 5 बजे शहर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-झूमते धर्मशाला पहुंचे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान समाज के प्रमुख वक्ताओं ने संत सुन्दर दास जी महाराज के जीवन एवं खंडेलवाल समाज के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया। अंत में भोजन प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर श्री नारायण बाजरगान, दिनेश पार्षद, बिजेंद्र खंडेलवाल, कृष्ण कुमार, पुष्पेंद्र, मुकेश काट, रमेश ठेकेदार, बद्री प्रसाद, ओम प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष खंडेलवाल, अनिल खंडेलवाल, अनिल बजाज, अनिल किलकिल्या, कल्याण सहाय, रोशन, दिलीप खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल, उमेश मालाखेड़ा सहित अनेकों समाजबंधु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


