More
    Homeराजनीतिभाजपा का गुजरात निगम चुनावों में दबदबा, 2531 सीटों पर जीत

    भाजपा का गुजरात निगम चुनावों में दबदबा, 2531 सीटों पर जीत

    गुजरात के निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, परिणामों में जीत की ओर बढ़त

    अहमदाबाद। गुजरात में नगर निगम चुनावों की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली। दोपहर तक आए रुझानों में भाजपा ने 15 में से 11 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया, जबकि शेष चार निगमों में भी पार्टी भारी बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर है।

    सबसे बड़ी जीत मोरबी नगर निगम में देखने को मिली, जहां भाजपा ने सभी 52 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया। यहां विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल सके।

    अहमदाबाद नगर निगम (AMC) में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 192 सीटों में से 62 से अधिक सीटों पर जीत या बढ़त हासिल कर ली है। जोधपुर, थलतेज और गोता जैसे वार्डों में भाजपा का पूरा पैनल विजयी रहा।

    वहीं सूरत नगर निगम में भाजपा ने शुरुआती रुझानों में 120 में से 23 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, कांग्रेस ने यहां एक दशक बाद अपना खाता खोलने में सफलता पाई है।

    चुनाव परिणामों से साफ है कि राज्य में भाजपा का जनाधार मजबूत बना हुआ है और पार्टी ने एक बार फिर स्थानीय निकाय चुनावों में अपना दबदबा कायम रखा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here