More

    पेरिस ओलम्पिक में भारत की उम्मीदों पर क्यूं ​िफरा पानी, विनेश फोगाट गोल्ड मेडल से क्यों रह गई दूर 

    नई दिल्ली। पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में भारत की उम्मीदों पर पानी ​िफर गया है। विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित कर दिया गया। वह 50 किलोग्राम रेसल‍िंग के फाइनल में पहुंची थी। विनेश का वजन इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में कुछ अधिक मिला। व‍िनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का अच्छा अवसर था, लेकिन वह स‍िल्वर मेडल से भी चूक गईं।

    वजन बढ़ने से चूका मेडल

    व‍िनेश को 50 किलोग्राम रेसल‍िंग में ड‍िस्क्वाल‍िफाई किया गया है। विनेश का वजन थोड़ा बढ़ा मिला तो उन्होंने इसे कम करने की कोश‍िश भी की। लेकिन 7 अगस्त को गोल्ड मेडल का इवेंट होना था, लेकिन वजन ज्यादा मिलने से उन्हें प्रतियोगिता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।
    विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित जाने के बाद बताया गया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंप‍िक संघ ने इसे लेकर अपडेट भी दिया।

    आईओए ने जताया खेद 

    भारतीय ओलंप‍िक संघ आईओए ने भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ी 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर की पुष्टि कर खेद जताया। आईओए के अनुसार रात भर टीम की ओर से प्रयास करने के बावजूद बुधवार सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक मिला।

    अमेरिका की पहलवान से होना था मुकाबला 

    भारतीय स्टार पहलवान व‍िनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने के बाद यह माना जा रहा था कि वह गोल्ड मेडल जीत लेंगी. व‍िनेश फोगाट ने मंगलवार को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी. विनेश का फाइनल बुधवार (7 अगस्त) को  यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रांट से होना था. इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में 50 किग्रा में ओलंपिक चैम्पियन और चार बार की विश्व चैम्पियन युई सुसाकी को हराया था.

    सफल भारतीय पहलवानों में से एक व‍िनेश 

    विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और एशियाई चैंम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। विनेश इतिहास की सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं। लेकिन ओलंप‍िक खेलों में अयोग्य घोष‍ित होने के बाद उनका सपना टूट गया। फोगाट बहनों में से एक विनेश ने रियो 2016 में महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में ओलंपिक में डेब्यू किया था, लेकिन घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा था। वहीं टोक्यो 2020 में महिलाओं के महिलाओं के 53 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही विनेश को एक बार फिर क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पेर‍िस ओलंप‍िक भी उनका वजन ज्यादा न‍िकला, इस कारण वह अयोग्य करार दी गईं।

    Latest news

    Related news

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here