More
    Homeराजस्थानअलवरभारत विकास परिषद् के स्थापना दिवस पर अलवर को 133 ई-लाइब्रेरी की...

    भारत विकास परिषद् के स्थापना दिवस पर अलवर को 133 ई-लाइब्रेरी की सौगात

    स्थापना समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की बड़ी घोषणा, मंत्री संजय शर्मा ने महिला स्वावलंबन केंद्र के लिए 3-फेज बोरिंग स्वीकृत की

    अलवर। भारत विकास परिषद्, अलवर शाखा का 64वां स्थापना दिवस रविवार को वैशाली नगर विस्तार स्थित स्वामी विवेकानन्द महिला स्वावलंबन केन्द्र में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले के लिए 133 ई-लाइब्रेरी शुरू करने की घोषणा की, जबकि राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने महिला स्वावलंबन केंद्र के लिए 3-फेज बोरिंग स्वीकृत कर परिषद् को एक और महत्वपूर्ण सौगात दी।

    कार्यक्रम में जयपुर से पधारे भारत विकास परिषद् राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल ने अध्यक्षता की। स्थापना दिवस प्रकल्प प्रमुख प्रमोद विजय ने बताया कि दोनों घोषणाओं से परिषद् सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् से हुआ। अतिथियों का कुमकुम तिलक, अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान विकास रत्न जिनेंद्र जैन, ज्योति सिन्हा एवं अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

    संस्कार, सेवा और संस्कृति पर रहा विशेष जोर

    भारत विकास परिषद् अलवर शाखा के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने परिषद् के पांच मूल मंत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण—को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि परिषद् भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति को परिषद् के लिए गौरवपूर्ण बताया।

    पूर्व रीजन संगठन सचिव अशोक मित्तल ने परिषद् की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि पूर्व रीजन संरक्षक डॉ. के.के. गुप्ता ने ट्रस्ट एवं भवन निर्माण कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने वि-ट्रस्ट फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा यादव का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से स्वामी विवेकानन्द महिला स्वावलंबन केंद्र में 15 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया गया।

    नए सदस्यों का शपथ ग्रहण और प्रतिभाओं का सम्मान

    प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल ने परिषद् के नए सदस्यों अशोक सिंघानिया, सुनीता सिंघानिया, महेशचंद खंडेलवाल, गीता खंडेलवाल, हरीश कुमार शर्मा और ओमा शर्मा को दायित्व एवं शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द महिला स्वावलंबन केंद्र से प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त करने वाली बालिकाओं, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अलवर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. नैन्सी गर्ग, डॉ. संस्कार अग्रवाल और सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में राजस्थान टीम के कप्तान रहे चिराग सैनी प्रमुख रहे।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    डॉ. अनुरिता झा के निर्देशन में बालिकाओं ने कत्थक नृत्य, कृष्ण वंदना एवं कालिया दमन पर आधारित शास्त्रीय नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

    अपने संबोधन में राज्य मंत्री संजय शर्मा ने परिषद् की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत विकास परिषद् भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने अलवर में 133 ई-लाइब्रेरी शीघ्र शुरू करने का भरोसा भी दिलाया।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमुद गुप्ता एवं महिपाल सिंह शेखावत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन परिषद् सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने प्रस्तुत किया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रात्रिभोज का आनंद लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here