More
    Homeराजस्थानअलवरभार्गव युवा संघ अलवर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    भार्गव युवा संघ अलवर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    अनुमेहा भार्गव अध्यक्ष और दीपशिखा भार्गव सचिव निर्विरोध चुनी गईं, नई कार्यकारिणी ने ली समाज सेवा की शपथ

    अलवर। भार्गव युवा संघ, अलवर का शपथ ग्रहण समारोह 4 मार्च को आयोजित किया गया, जिसमें सत्र 2026-28 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक भार्गव एवं सह-निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमिता भार्गव ने बताया कि भार्गव युवा संघ, अलवर के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 मार्च को भार्गव आश्रम में आयोजित की गई थी। इस दौरान श्रीमती अनुमेहा भार्गव को अध्यक्ष तथा सचिव पद पर श्रीमती दीपशिखा भार्गव सहित पूरी टीम को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।

    शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अध्यक्ष अनुमेहा भार्गव, उपाध्यक्ष विदित भार्गव एवं नितिन भार्गव, सचिव श्रीमती दीपशिखा भार्गव, कोषाध्यक्ष विनोद भार्गव, सह-सचिव श्रीमती रितु भार्गव एवं श्रीमती निधि भार्गव, खेल सचिव दिवांक भार्गव तथा संगठन मंत्री आशीष भार्गव को समाज हित में निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

    इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य आयुष भार्गव, प्रियंका भार्गव, कनिका भार्गव, रूबी भार्गव, दीक्षा भार्गव, सुची भार्गव और रिया भार्गव को भी समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

    समारोह के दौरान निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

    निर्वाचन अधिकारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए युवा संघ के सलाहकार आशीष भार्गव, कार्यवाहक अध्यक्ष हिमांशु भार्गव तथा कार्यवाहक सचिव श्रीमती पवित्रा भार्गव का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर भार्गव सभा, अलवर के अध्यक्ष च्यवन भार्गव, सचिव हरीश भार्गव सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here