More
    Homeराजस्थानअलवरभार्गव युवा संघ का सेवा कार्य, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताया स्नेहभरा...

    भार्गव युवा संघ का सेवा कार्य, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताया स्नेहभरा समय

    नवीन सत्र की शुरुआत सेवा पहल से, आदर्श सोशल वेलफेयर फाउंडेशन में बच्चों संग कार्यक्रम

    अलवर। भार्गव युवा संघ, अलवर ने अपने नवीन सत्र का शुभारंभ समाज सेवा के भाव के साथ करते हुए एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने “आदर्श सोशल वेलफेयर फाउंडेशन” में मानसिक दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण समय व्यतीत किया तथा उन्हें आवश्यक सामग्री भेंट की।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात संस्था के बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की। भार्गव युवा संघ के सदस्यों ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

    संघ की अध्यक्ष श्रीमती अनुमेहा भार्गव एवं सचिव श्रीमती दीपशिखा भार्गव ने बताया कि यह छोटा सा प्रयास बच्चों के जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ने और समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

    इस अवसर पर संस्था की निदेशक पायल प्रधान, सहायक रेखा महलावत तथा टीम के सदस्य मनमोहन, सतीश और शिवत को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    कार्यक्रम में संघ के संरक्षक आशीष भार्गव, कोषाध्यक्ष विनोद भार्गव, महिला सभा से वीणा भार्गव, उषा भार्गव तथा युवा साथी विकास, विनीत, आशीष, निधि, शुची, दीक्षा, मानिनी, रुचि, रूबी और यश सहित भार्गव सभा, महिला सभा एवं युवा संघ के अन्य सदस्य और बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here