भावना ने हेरिटेज होटलों में सेवा गुणवत्ता और अतिथि संतुष्टि पर किया शोध
मिशनसच न्यूज, जयपुर। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर की शोधार्थी भावना रॉय को पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह उपाधि होटल प्रबंधन के क्षेत्र में “Impact of Service Quality on Guest Satisfaction in Heritage Hotels: A Study of Heritage Hotels in Jaipur” विषय पर उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्राप्त की है।
भावना रॉय ने अपना शोधकार्य डॉ. मनोज श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरा किया। उनके मार्गदर्शन में किए गए इस अध्ययन में जयपुर शहर के हेरिटेज होटलों में दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और उसका अतिथियों की संतुष्टि पर पड़ने वाले प्रभाव का गहन विश्लेषण किया गया है।
इस शोध में उन्होंने आतिथ्य उद्योग की कार्यशैली, अतिथि अपेक्षाएँ, प्रबंधन नीतियाँ तथा सेवा सुधार के आधुनिक उपायों का तुलनात्मक अध्ययन कर यह बताया कि किस प्रकार उच्च गुणवत्ता वाली सेवा व्यवस्था न केवल पर्यटकों की संतुष्टि बढ़ाती है, बल्कि पर्यटन उद्योग की स्थायित्व क्षमता को भी मजबूत करती है।
वर्तमान में भावना रॉय आई.एच.एम.सी.एस., जयपुर (Institute of Hotel Management, Catering and Studies) में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्थान में होटल प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।
भावना रॉय की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और मार्गदर्शक डॉ. मनोज श्रीवास्तव को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा और शोध के क्षेत्र में योगदान देने की प्रेरणा देगी।
संस्थान : निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर
शोध विषय : Impact of Service Quality on Guest Satisfaction in Heritage Hotels: A Study of Heritage Hotels in Jaipur
शोधार्थी : भावना रॉय
निर्देशक : डॉ. मनोज श्रीवास्तव
वर्तमान पद : प्राचार्य, आई.एच.एम.सी.एस., जयपुर
मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1


