More
    Homeराजस्थानजयपुरभीलवाड़ा : “पक्षियों को दाना-पानी देना पुनीत कार्य”: कलेक्टर संधू

    भीलवाड़ा : “पक्षियों को दाना-पानी देना पुनीत कार्य”: कलेक्टर संधू

    अलवर में सहयोग संस्था की पहल पर अध्यक्ष पूजा गुप्ता से सुनिए, परिंडे की परम्परा , लिंक ओपन करे –https://www.youtube.com/watch?v=U10m80BGwkc&t=732s


    भीलवाड़ा में 4100 और प्रदेशभर में 40 हजार परिंडों के निशुल्क वितरण का शुभारंभ

    भीलवाड़ा। भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) द्वारा परिंडे वितरण अभियान की शुरुआत की गई। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मुखर्जी पार्क में पेड़ों पर परिंडे बांधकर और उनमें दाना-पानी डालकर अभियान का शुभारंभ किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को निशुल्क परिंडे वितरित किए।

    इस अवसर पर कलेक्टर संधू ने कहा कि गर्मियों में पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने पीएफए के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के हित में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी अपने घरों और आसपास परिंडे लगाकर पक्षियों की मदद करें।

    परिंडे बना राजस्थान की परम्परा
    परिंडे बना राजस्थान की परम्परा

    संस्था के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में 4100 परिंडों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। ये परिंडे मुकेश अजमेरा, नवरत्न बंब, अब्बास अली बोहरा, दिलीप गोयल, सुरेश सुराना और रामनिवास लड्ढा के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।

    उन्होंने जानकारी दी कि पीएफए द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष जयपुर, टोंक, सिरोही, बांसवाड़ा सहित 18 जिलों में करीब 40 हजार परिंडों का वितरण किया जाएगा।

    कार्यक्रम में निशा जैन, चंदा सोनी, सुनीता मेहता, दिनेश माली, राजेंद्र शेखावत, राकेश सहारा, राजू चौधरी, राजकुमार माली सहित बड़ी संख्या में लोगों ने परिंडे लेकर पक्षियों को दाना-पानी देने का संकल्प लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here