More
    Homeराजस्थानभीलवाड़ाभीलवाड़ा में श्री बाबाधाम पर महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां

    भीलवाड़ा में श्री बाबाधाम पर महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां

    भव्य शिव दरबार विशेष सज्जा के साथ चार प्रहर पूजा और सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक का आयोजन

    भीलवाड़ा। श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में श्री बाबाधाम पर महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी सेवादारों ने अपनी-अपनी समितियों की जिम्मेदारी समझते हुए ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दी हैं।

    महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव दरबार को विशेष रूप से सजाया जाएगा। प्रातःकाल से ही श्री बाबाधाम के पंडित गौतम गोविंद एवं अन्य विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना प्रारम्भ होगी।

    शिवरात्रि पर चार प्रहर की विशेष पूजा की जाएगी। पहले प्रहर में पंचामृत और दुग्ध से, दूसरे प्रहर में गन्ने के रस से, तीसरे प्रहर में फलों के रस से तथा चौथे प्रहर में पंचामृत एवं अष्ट द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।

    सांयकाल 4:15 बजे से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक प्रारम्भ होगा, जो देर शाम तक चलेगा। इस रुद्राभिषेक की विशेषता यह है कि भगवान शिव पर चढ़ाए गए दूध से प्रसाद तैयार कर भक्तों में ठंडाई के रूप में वितरित किया जाएगा।

    मंदिर प्रांगण में सभी श्रद्धालुओं के लिए दूध की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। भगवान शिव की पूजा बिल्व पत्र, आक के फूल, धतूरा आदि से की जाएगी। जल, दूध, दही, शहद, गन्ने का रस, फलों का रस और घी से अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की जाएगी।

    मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि महोत्सव में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here