More
    Homeराजस्थानअलवरमंगलानसर बांध से गूंजा जल संरक्षण का संदेश, मंत्री संजय शर्मा ने...

    मंगलानसर बांध से गूंजा जल संरक्षण का संदेश, मंत्री संजय शर्मा ने किया अभियान का शुभारंभ

    गंगा दशहरा पर पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, जनभागीदारी का लिया संकल्प

    थानागाजी गंगा दशहरा के पावन अवसर पर टहला क्षेत्र स्थित मंगलानसर बांध पर रविवार को “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जल समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की।

    इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है। “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और जनभागीदारी को समर्पित एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और प्रत्येक व्यक्ति को जल की हर बूंद का महत्व समझना होगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “जल है तो कल है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और जल बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here