More
    Homeराजस्थानअलवरमंदिरों की सुरक्षा व अराजक तत्वों के खिलाफ अलवर में निकली जन...

    मंदिरों की सुरक्षा व अराजक तत्वों के खिलाफ अलवर में निकली जन आक्रोश रैली

    जन आक्रोश रैली : भवानी तोप से मिनी सचिवालय तक सर्व समाज का एकजुट प्रदर्शन

    मिशनसच न्यूज, अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ के तत्वावधान में आज सर्व समाज द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत भवानी तोप से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान लड्डूगोपाल की मूर्ति को साथ लेकर घंटा-घड़ियाल बजाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिनी सचिवालय तक मार्च किया।

    पुजारी महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि यह रैली हाल ही में मंदिरों में चोरी, देवस्थानों पर अराजक तत्वों के कब्जे, तथा भगवान की प्रतिमाओं के तोड़े जाने जैसी घटनाओं के विरोध में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर नशेड़ियों के जमावड़े से समाज में आक्रोश व्याप्त है, इसलिए प्रशासन को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    मिनी सचिवालय पहुंचने पर भगवान श्री लड्डूगोपाल जी की आरती की गई, जिसके पश्चात् कलेक्टर  और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध कब्जों को हटाने की मांग की गई।

    इस अवसर पर पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेन्द्र शर्मा, जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विशंभर दयाल शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, विप्र सेना के अध्यक्ष अमित शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विजेन्दर मंत्री, नाथ समाज के अतुलनाथ योगी, विप्र फाउंडेशन के प्रभुदयाल शर्मा, धर्म जागरण के ब्रह्म मुनि जी, गायत्री परिवार के राजेन्द्र सेठी, तथा अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    रैली में बालकिशन शर्मा, राजकुमार शर्मा, रघुवीर स्वामी, श्याम पाराशर, अनिल शर्मा, मोनू पंडित, नत्थूराम शास्त्री, कंचन शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, रमाकांत शर्मा, महेशचंद शर्मा, केशव प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here