More
    Homeराजस्थानअलवरममता बनी मौत: 8 माह की मासूम को तेजाब पिलाने का सनसनीखेज...

    ममता बनी मौत: 8 माह की मासूम को तेजाब पिलाने का सनसनीखेज आरोप

    अलवर में कांपी इंसानियत, जिंदगी की जंग हार गई मासूम बच्ची

    अलवर। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर अपनी ही 8 माह की मासूम बेटी को तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम बच्ची कई घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही, लेकिन बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    8 माह की मासूम बेटी को तेजाब पिलाने का आरोप
    8 माह की मासूम बेटी को तेजाब पिलाने का आरोप

    जानकारी के अनुसार घटना 18 मई की बताई जा रही है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में अलवर के शिशु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी रही। हालांकि हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण मासूम को बचाया नहीं जा सका।

    बच्ची की मौत के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वहीं आरोपी मां भी जिला अस्पताल में भर्ती बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगालने में जुटी हुई है।

    मृतका के पिता ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मासूम बच्ची ने बिना किसी गलती के दर्दनाक पीड़ा झेली और उसे न्याय मिलना चाहिए।

    घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here