भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम में महंत बालकनाथ हुए शामिल, बोले- आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई गति
तिजारा। विधायक महंत बालकनाथ योगी ने शनिवार को टपूकड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
इस अवसर पर महंत बालकनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे औद्योगिक विकास, रोजगार और आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी।
‘राजस्थान के विकास को मिलेगी नई दिशा’
महंत बालकनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश को दी गई विकास परियोजनाएं राजस्थान के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
टपूकड़ा में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन का सीधा प्रसारण देखा तथा इसे प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


