More
    Homeधर्म-समाजमहाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गरबा उत्सव में झूमे भक्त

    महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गरबा उत्सव में झूमे भक्त

    भीलवाड़ा के श्री बाबाधाम में नवरात्र महोत्सव की धूम, हवन-पूजन,महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु और उप महापौर राधेश्याम सोमानी

    भीलवाड़ा। श्री बाबाधाम में नवरात्र महोत्सव के तहत रविवार को विशेष महाआरती और गरबा उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर परिसर में हवन, पूजन, दुर्गा पाठ, अभिषेक और मां की आराधना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।

    श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजन के दौरान मंदिर को विशेष विद्युत सजावट और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। प्रतिदिन मां का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

    हवन-पूजन में परिवार सहित शामिल हुए श्रद्धालु

    नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह आरती के बाद 9:15 बजे से हवन और पूजन किया जा रहा है। रविवार को विशेष यज्ञ के लिए यज्ञशाला की तैयारियां आचार्य गोविंद गौतम और अन्य पंडितों ने कराईं। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में भाग लेकर धार्मिक लाभ लिया।

    रविवार शाम को विशेष महाआरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। दर्शन के लिए मंदिर के बाहर तक कतारें लगी रहीं। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

    मां वैष्णो देवी के दरबार में गरबा की धूम

    श्री बाबाधाम के मीडिया प्रभारी एवं गरबा प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि रात 8:15 बजे श्री अन्नपूर्णा मां वैष्णो देवी के दरबार में गरबा नृत्य का आयोजन हुआ। इसमें युवक-युवतियों के साथ महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    गरबा के लिए पारंपरिक पोशाकों में पहुंचे प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का अलग-अलग वर्गों में चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में मां के जयकारों के बीच श्रद्धालु गरबा करते नजर आए।

    उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने भी की शिरकत

    रविवार को आयोजित महाआरती में भीलवाड़ा के उप महापौर राधेश्याम सोमानी सहित समाजसेवी और धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    श्री बाबाधाम में नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह आरती और हवन-पूजन के साथ शाम 7:15 बजे विशेष महाआरती आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर मां की आराधना करने और धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here