सकल जैन समाज की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाजजनों ने दी बधाई
अलवर। सकल जैन समाज, अलवर की ओर से श्री भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर 6 मार्च को श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, मुंशीबाजार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार पालावत को श्री भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। अनिल कुमार पालावत को महावीर जयंती महोत्सव के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य और सफल रूप से आयोजित किया जाएगा तथा समाज के अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश देंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

