More
    Homeराजस्थानजयपुरमहिलाओं के हुनर को सम्मान, मुक्तिधारा में हुआ सम्मान समारोह

    महिलाओं के हुनर को सम्मान, मुक्तिधारा में हुआ सम्मान समारोह

    स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रोजेक्ट सक्षम की प्रशिक्षित महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र, नारी शक्ति समूह की उद्यमी दीदियां भी हुईं सम्मानित

    विराटनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 16 अगस्त 2026 को मुक्तिधारा कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत चतुर्थ नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण बैच में 100 घंटे का प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    समारोह में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और कौशल के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त होने के प्रयासों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके हुनर और मेहनत को सम्मान दिया गया।

    नारी शक्ति समूह की उद्यमी दीदियों का सम्मान

    कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की उद्यमी दीदियों सुमन, उगनती, कृष्ण और काजल को भी सम्मानित किया गया। इन उद्यमी महिलाओं ने अब तक करीब 50 हजार रुपये के उत्पादों की बिक्री की है। साथ ही दिल्ली और जयपुर में ब्रांड ‘अरावली’ के उत्पादों की सफल स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का कार्य किया।

    इनकी उपलब्धि के लिए उन्हें मुक्तिधारा मर्चेंडाइज़ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें उद्यमिता से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की गई।

    सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को भी मिला सम्मान

    समारोह में मुक्तिधारा स्टाफ, वालंटियर एवं सहयोगियों प्रह्लाद सैनी, पवन योगी, हिमांशु आत्रेय, अनुपम कात्यायनी, नवीन मीणा, रोमेश मिश्रा, दाताराम गुर्जर और नितिन शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का भी सम्मान किया गया।

    इसके अलावा करुणा सागर समिति के श्री मोती स्वामी को वन्यजीव रेस्क्यू के क्षेत्र में किए जा रहे अथक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। विशेष रूप से सर्पदंश की घटनाओं में झाड़-फूंक के बजाय पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आमजन को प्रेरित करने के उनके प्रयासों की सराहना की गई।

    वर्षभर सहयोग देने वालों का जताया आभार

    कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुक्तिधारा के सचिवअनंत कात्यायनी ने संस्थान की वर्षभर की गतिविधियों में मार्गदर्शन एवं सहयोग देने वाले सभी लोगों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने मुक्तिधारा की सह-संस्थापिका श्रीमती मंजू शर्मा, अध्यक्ष जस्टिस एस.एन. भार्गव, मुक्तिधारा बोर्ड सदस्यों, टर्नर मॉरिसन फाउंडेशन, M3M फाउंडेशन तथा एसपी जैन मुंबई कॉलेज के DOCC विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    उन्होंने कहा कि संस्थान की विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

    गांवों तक पहुंचेगा प्रोजेक्ट सक्षम

    मुक्तिधारा संस्थान की ओर से बताया गया कि अब प्रोजेक्ट सक्षम के नेटवर्क का विस्तार विराटनगर से बाहर के गांवों तक किया जाएगा। इसके लिए नारी शक्ति समूह की उद्यमी दीदियों के साथ गांवों में विजिट शुरू की जाएगी।

    इसी क्रम में इस सप्ताह ग्राम तेवड़ी, राजोरगढ़ और प्रतापगढ़ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान में मातृशक्ति के नेतृत्व में महिलाओं तक कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाना है, ताकि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने हुनर को आय के साधन में बदल सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here