More
    Homeराजस्थानअलवरमहिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग, जनवादी महिला समिति ने सौंपा...

    महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग, जनवादी महिला समिति ने सौंपा ज्ञापन

    महिला समिति ने जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन, मानसून सत्र में नारी वंदन अधिनियम लागू करने की उठाई मांग

    अलवर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की अलवर इकाई के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर महिला आरक्षण विधेयक (नारी वंदन अधिनियम) को शीघ्र लागू करने की मांग की।

    अलवर महिला आरक्षण ज्ञापन
    अलवर महिला आरक्षण ज्ञापन

    जिला कलक्टर की अनुपस्थिति में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि महिला आरक्षण विधेयक (नारी वंदन अधिनियम) को बिना किसी बदलाव के वर्तमान मानसून सत्र में प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को विधानमंडलों में आरक्षण का लाभ शीघ्र मिल सके।

    समिति पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण का समयबद्ध क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में त्वरित निर्णय लेने की मांग की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here