More
    Homeराजस्थानअलवरमहिला कृषकों को सिखाए आधुनिक खेती के गुर

    महिला कृषकों को सिखाए आधुनिक खेती के गुर

    खरीफ से पहले कृषि विभाग ने शुरू किया प्रशिक्षण अभियान, ग्राम पंचायत मुंडनवाड़ा कलां से हुई शुरुआत

    मनीष मिश्रा, खैरथल।
    खेतों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत करने वाली महिला कृषकों को अब आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मुंडनवाड़ा कलां में सोमवार को एकदिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार विजय सिंह के निर्देशानुसार किया गया।

    🌾 खरीफ सीजन से पहले जागरूकता

    सहायक कृषि अधिकारी दिनेश तक्षक ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को खरीफ सीजन से पूर्व तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि खेती में महिलाओं की भूमिका पुरुषों से कम नहीं बल्कि कई बार अधिक होती है, ऐसे में उन्हें उन्नत जानकारी देना समय की मांग है।

    📚 तकनीकी ज्ञान व योजनाओं की जानकारी

    प्रशिक्षण में महिला किसानों को उन्नत बीज, खरपतवार नियंत्रण, संतुलित खाद उपयोग, भूमि सुधार, बीजोपचार, जिप्सम प्रयोग, हरित खाद, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, किचन गार्डनिंग, तारबंदी, फार्म पोंड निर्माण एवं कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

    🏆 प्रशिक्षण के बाद परीक्षा, विजेताओं को पुरस्कार

    शिविर के अंत में एक ज्ञान परीक्षण आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं से उनके द्वारा सीखी गई बातों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाली कृषकों को पुरस्कृत भी किया गया।

    👩‍🌾 गांव-गांव पहुंचेगा प्रशिक्षण

    सहायक कृषि अधिकारी तक्षक ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान आगामी एक माह तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा, जिससे हर पंचायत की महिला कृषक लाभान्वित हो सकें।

    👥 उपस्थित रहे अधिकारी व महिलाएं

    प्रशिक्षण शिविर में कृषि पर्यवेक्षक शीशराम जाट, अशोक कुमार सहित ग्राम पंचायत की सैकड़ों महिला कृषक मौजूद रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here