महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की पहल, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की महिलाओं को दी विस्तृत जानकारी
लक्ष्मणगढ़। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की ओर से शुक्रवार को श्री सार्वजनिक पुस्तकालय, पुरानी सब्जी मंडी स्थित सभागार में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, कानूनी संरक्षण तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कानून और योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में परामर्शदाता सुनीता शर्मा एवं सामाजिक सलाहकार किरण वर्मा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, लाड़ो पोषण योजना, मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना सहित महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, बाल संरक्षण अथवा अन्य आपात स्थिति में 112, 1090, 181, 1930 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग करना चाहिए।
अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र या संबंधित विभाग से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


