More
    Homeखेलमहिला टी—20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 06 को भिडेंगें...

    महिला टी—20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 06 को भिडेंगें भारत—पाक

    नई​दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी गई है। स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। महिला टी20 विश्व कप इस साल 03 से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।
    किक्रेट के जानकारों के अुनसार शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना सलामी जोडी के रूप में मैदान में आएंगी। वहीं, मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान हरमनप्रीत, जेमिमा, दीप्ति और ऋचा पर होगी। पूजा और श्रेयंका को मैच फिनिशर की भूमिका में देखा जा रहा है। हांलाकि विश्वकप के मुकाबलों से पहले श्रेयंका की फिटनेस जांच होगी। अभी टूर्नामेंट में काफी वक्त है, ऐसे में श्रेयंका के फिट होने की उम्मीद है। हरमनप्रीत कौर चौथी बार इस टूर्नामेंट में कप्तानी करती दिखेंगी। वह 2018, 2020 और 2023 महिला टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं।

    06 अक्टूबर को भिडेंगें भारत—पाक

    विश्वकप में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

    महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
    ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।
    नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here