More
    Homeराजस्थानअलवरमहिला दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

    महिला दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

    महिला समानता और अधिकारों पर संगोष्ठी, विभिन्न संगठनों ने मिलकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

    अलवर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अलवर ने अन्य बिरादराना संगठनों के साथ मिलकर महिला सम्मान और महिला समानता के प्रतीक पर्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाया। इस अवसर पर एक विचार-संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महिला अधिकार, सुरक्षा और समानता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

    कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, क्रांतिकारी मजदूर संगठन सीटू, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन तथा ई-रिक्शा यूनियन के नेतृत्वकारी साथी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    जनवादी महिला समिति की प्रांतीय कोषाध्यक्ष रईसा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के संघर्ष और उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं जनवादी महिला समिति की जिला सचिव अनीता ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में एक बेहतर और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर साझा प्रयास करने होंगे।

    इस अवसर पर सीटू के जिलाध्यक्ष मोहनसिंह राघव ने उपस्थित साथियों का सम्मान करते हुए कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियों द्वारा अन्य देशों पर युद्ध थोपने का विरोध करना जरूरी है, क्योंकि युद्ध का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है।

    अखिल भारतीय किसान सभा के महेन्द्रसिंह ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिला किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और उनकी बेहतरी के लिए संयुक्त संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया।

    ई-रिक्शा यूनियन के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि उनकी यूनियन ने महिला दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत रात आठ बजे के बाद यदि किसी साथी को कोई अकेली या परेशान महिला मिलती है तो उसे सुरक्षित उसके घर या पुलिस के संरक्षण तक पहुंचाने में मदद की जाएगी।

    कार्यक्रम में एडवोकेट रजनी शर्मा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी, जबकि साथी अशरफ खान ने महिला सुरक्षा से संबंधित प्रशासन द्वारा जारी विभिन्न मोबाइल एप्स के बारे में जानकारी साझा की।

    संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समानता के लिए समाज को जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर राजरानी गुप्ता, रजनी शर्मा, रतनबाई, काजल, अंजू सैनी, प्रीति, चांदनी, कुसुम, संतरा, रामा, कमलेश, परमानंद, मयंक कुमार गर्ग, गिर्राजसिंह, जाकिर हुसैन, राजेश, भागचंद, मोनू शर्मा, रतनलाल सैनी, रामचंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here