6300 करोड़ रुपये का पैकेज कैसे मिलेगा समझे
नई दिल्ली। दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Google और उसकी पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. के CEO Sundar Pichai का वेतन एक बार फिर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पिचाई के लिए अगले तीन वर्षों के लिए 692 मिलियन डॉलर (करीब 6300 करोड़ रुपये) तक का संभावित वेतन पैकेज तय किया है।
रिपोर्ट के अनुसार यह पैकेज मुख्य रूप से स्टॉक आधारित और प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) से जुड़ा है। इसमें बड़ी हिस्सेदारी परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स (PSU) की है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 126 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। यदि कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहता है तो यह राशि बढ़कर लगभग 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।
इसके अलावा पिचाई को करीब 84 मिलियन डॉलर के प्रतिबंधित शेयर भी दिए जाएंगे, जो अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे। वहीं उनका बेसिक वार्षिक वेतन लगभग 2 मिलियन डॉलर बना रहेगा।
विशेष बात यह है कि इस पैकेज का एक हिस्सा कंपनी की नई परियोजनाओं जैसे स्वचालित वाहन तकनीक और ड्रोन डिलीवरी सेवाओं के प्रदर्शन से भी जुड़ा है। कंपनी का मानना है कि पिचाई के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के बीच Alphabet की स्थिति मजबूत हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बड़े पैकेज के बाद पिचाई दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉरपोरेट CEOs में शामिल हो सकते हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


