More
    Homeराजस्थानखैरथलमां-बेटी को मिला विप्र गौरव सम्मान 2026, दिव्यांगजन सेवा कार्यों का हुआ...

    मां-बेटी को मिला विप्र गौरव सम्मान 2026, दिव्यांगजन सेवा कार्यों का हुआ सम्मान

    खैरथल में सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा और पुनर्वास क्षेत्र में योगदान को मिली पहचान

    खैरथल। विप्र फाउंडेशन जोन-1, जिला खैरथल-तिजारा इकाई द्वारा समाज सेवा एवं दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मां-बेटी को ‘विप्र गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

    विप्र गौरव सम्मान 2026
    विप्र गौरव सम्मान 2026

    पंडित छीतरमल लाटा वेलफेयर सोसाइटी, खैरथल की सचिव कृष्णा शर्मा को विगत 22 वर्षों से दिव्यांगजनों के उत्थान, पुनर्वास एवं कल्याणार्थ किए जा रहे निरंतर एवं समर्पित कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके द्वारा समाज के विशेष आवश्यकता वाले वर्ग के लिए किए गए प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है।

    उल्लेखनीय है कि कृष्णा शर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    वहीं उनकी पुत्री पारुल लाटा, जो बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में काउंसलर के रूप में सेवाएं दे रही हैं, को दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए वर्ष 2025 में सेगा ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

    विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मां-बेटी द्वारा दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्य न केवल प्रेरणादायी हैं, बल्कि समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं। उनके समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा भावना से अनेक लोगों को नई दिशा और सहारा मिला है।

    कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने कृष्णा शर्मा और पारुल लाटा को सम्मान प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here