More
    Homeराजस्थानअलवरमाकपा के प्रयास रंग लाए, रिक्शा स्टैंड की टीनशेड और नाले की...

    माकपा के प्रयास रंग लाए, रिक्शा स्टैंड की टीनशेड और नाले की हुई मरम्मत

    प्रशासन की कार्रवाई से रिक्शा स्टैंड हुआ सुरक्षित, टीनशेड मरम्मत पर माकपा ने जताया आभार

    अलवर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) जिला शाखा अलवर ने बस स्टैंड के बाहर स्थित रिक्शा स्टैंड की क्षतिग्रस्त टीनशेड, फर्श एवं खुले नाले के पटाव का कार्य पूरा होने तथा मोहनदास बाबा की प्याऊ के समीप क्षतिग्रस्त नाले की दीवारों का निर्माण कराए जाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

    पार्टी के जिला सचिव तेजपाल सैनी ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अलवर शाखा के लगातार प्रयासों के बाद बस स्टैंड के बाहर रिक्शा स्टैंड की क्षतिग्रस्त टीनशेड की मरम्मत, फर्श सुधार एवं खुले नाले के पटाव का कार्य पूरा किया गया है। इसके साथ ही मोहनदास बाबा की प्याऊ के पास नाले के दोनों ओर क्षतिग्रस्त एवं टूटी हुई दीवारों का निर्माण भी कराया गया है।

    उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से 14 मई 2025 को नगर विकास न्यास, अलवर के सचिव को पत्र भेजकर बस स्टैंड के बाहर स्थित रिक्शा स्टैंड की क्षतिग्रस्त टीनशेड की मरम्मत तथा खुले नाले का पटाव कराने की मांग की गई थी। उक्त पत्र की प्रति जिला कलेक्टर को एडीएम सिटी के माध्यम से भी प्रेषित की गई थी।

    तेजपाल सैनी के अनुसार, एडीएम सिटी ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई करते हुए नगर विकास न्यास के सचिव एवं नगर निगम आयुक्त को पत्र क्रमांक 1833, दिनांक 16 मई 2025 के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर विकास न्यास के सचिव ने पत्र क्रमांक 2496-98, दिनांक 11 जून 2025 के जरिए नगर निगम आयुक्त को अवगत कराया कि संबंधित क्षेत्र नगर निगम की सीमा में आता है, इसलिए टीनशेड की मरम्मत एवं नाले के पटाव का कार्य नगर निगम स्तर पर कराया जाना है।

    नगर निगम द्वारा इन पत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुलाई 2026 में रिक्शा स्टैंड की टीनशेड की मरम्मत, फर्श सुधार एवं खुले नाले के पटाव का कार्य पूरा कराया गया। साथ ही मोहनदास बाबा की प्याऊ के समीप नाले के दोनों ओर दीवारों का निर्माण भी किया गया।

    पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नाले के दोनों ओर दीवार नहीं होने और खुले नाले के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अब दीवार निर्माण एवं नाले के पटाव से संभावित दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक समाप्त हो गया है। वहीं, टीनशेड की मरम्मत होने से रिक्शा चालक गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में इसका बेहतर उपयोग कर सकेंगे। आम यात्रियों को भी प्रतीक्षा के दौरान सुविधा मिलेगी।

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला शाखा अलवर ने इस जनहितकारी कार्य के लिए जिला प्रशासन, एडीएम सिटी, नगर विकास न्यास एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी आमजन एवं श्रमिक वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाता रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here