सफलता से बढ़ा मातोर का मान, एक ही परिवार में तीन भाई-बहन सीए की राह पर
खैरथल। मातोर गांव की बेटी रूचि चौधरी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजन सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
रूचि चौधरी के पिता ज्ञानीराम चौधरी वर्तमान में अलवर के विद्युत थाना में थानाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उनकी माता नोएडा में रहकर पढ़ाई में लगातार सहयोग कर रही हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।
परिवार में तीनों भाई-बहन सीए बनने की राह पर
रूचि चौधरी के बड़े भाई बलजीत चौधरी हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट बन चुके हैं। वहीं उनकी छोटी बहन टीना चौधरी भी सीए फाइनल स्तर तक पहुंच चुकी हैं। एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों का सीए क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।
मेहनत और पारिवारिक सहयोग से मिली सफलता
रूचि की सफलता को परिवार की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित अध्ययन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
ई.पी. विद्यालय के निदेशक आजाद चौधरी एवं प्राचार्य आचार्य राजेश कुमार ने रूचि चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सीए फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव मातोर से निकलकर ऐसी उपलब्धि हासिल करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


