More
    Homeराजस्थानखैरथलबेटी के भविष्य को मिली राहत, ग्रामीण सेवा शिविर में एक घंटे...

    बेटी के भविष्य को मिली राहत, ग्रामीण सेवा शिविर में एक घंटे में मिला मकान का पट्टा

    बेटी की शादी की चिंता हुई दूर, पट्टा पाकर खुश हुआ परिवार

    किशनगढ़ बास। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत खानपुर मेवान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक महिला को बेटी की शादी के लिए आवश्यक मकान का पट्टा महज एक घंटे में उपलब्ध कराया गया, जिससे पूरे परिवार को बड़ी राहत मिली।

    शादी के लिए ऋण में आ रही थी परेशानी

    ग्राम पंचायत खानपुर मेवान निवासी अरस्तून पत्नी ऐजाज खान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, एसडीएम सत्यवीर यादव और पूर्व विधायक रामहेत यादव को बताया कि बेटी की शादी के लिए बैंक से ऋण लेना है, लेकिन बैंक मकान का पट्टा मांग रहा है। उन्होंने बताया कि पट्टे के लिए पहले से आवेदन किया हुआ था, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।

    प्रशासन ने तुरंत लिया संज्ञान

    महिला की समस्या सुनते ही जिला कलेक्टर, एसडीएम और पूर्व विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर ही आवासीय भूखंड का पट्टा तैयार कर महिला के पति ऐजाज खान को सौंप दिया गया।

    पट्टा मिलते ही परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    पट्टा प्राप्त होने के बाद अरस्तून और उनके पति ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब बैंक से ऋण लेने में सुविधा होगी और बेटी के विवाह की तैयारियां बिना किसी बड़ी बाधा के पूरी की जा सकेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर ने उनकी वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान कर दिया।

    शिविरों से मिल रहा आमजन को सीधा लाभ

    परिवार ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के स्तर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में प्रभावी कदम बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here