स्कीम नंबर 10 स्थित जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजनों के बीच किया अभिषेक, 108 रिद्धि मंत्रों के साथ हुआ प्रथम अभिषेक
अलवर । स्कीम नंबर 10 स्थित श्री दिगंबर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर में मान स्तंभ के स्थापना दिवस के अवसर पर मान स्तंभ में विराजमान भगवान पारसनाथ की प्रतिमाओं का महामस्तिकाभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया।
मंदिर के मंत्री कैलाश चंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे मूलनायक भगवान पारसनाथ की प्रतिमा के अभिषेक के साथ हुई। इसके बाद शांतिधारा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मान स्तंभ में विराजमान भगवान पारसनाथ की प्रतिमाओं का महामस्तिकाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रथम अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त करने वाले चार श्रद्धालुओं ने 108 रिद्धि मंत्रों के उच्चारण के साथ अभिषेक किया। आयोजन में जैन समाज के अनेक प्रबुद्धजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। સમગ્ર कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।


