More
    Homeराजस्थानअलवरमाय भारत पंजीकरण अभियान तेज, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के...

    माय भारत पंजीकरण अभियान तेज, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष शिविर

    पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ कौशल विकास, युवा संसद, स्वयंसेवा और केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी का मिलेगा अवसर

    अलवर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘माय भारत’ पहल के तहत अलवर जिले में युवाओं के लिए सघन पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर उपलब्ध कराना है।

    अभियान के तहत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों, आईटीआई, कौशल प्रशिक्षण संस्थानों एवं युवा क्लबों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें पोर्टल की उपयोगिता और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जा रही है।

    जिला युवा अधिकारी श्रीमती नेहा जादौन ने बताया कि अभियान के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण, सामुदायिक सेवा, सरकारी अभियानों में सहभागिता तथा प्रमाण-पत्र एवं अनुभव प्राप्त करने के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवा मौके पर ही सफलतापूर्वक पंजीकरण करा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम, अंतर जिला एवं अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, विकसित वाइब्रेंट विलेज भ्रमण, विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग और विकसित भारत युवा संसद जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलता है।

    जिला युवा अधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर केंद्र सरकार के विभिन्न विकासोन्मुख कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here