More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर में मिली राहत, गब्बू खान के राजस्व रिकॉर्ड की...

    ग्रामीण सेवा शिविर में मिली राहत, गब्बू खान के राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि मौके पर हुई दुरुस्त

    नाम संशोधन के बाद खुला सरकारी योजनाओं का रास्ता, लाभार्थी ने मुख्यमंत्री शिक्षित सेवा पहल और शिविर व्यवस्था का जताया आभार

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में उपखंड रैणी की ग्राम पंचायत बिलेटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी गब्बू खान के राजस्व अभिलेख में दर्ज नाम की त्रुटि का मौके पर ही सुधार कर उनकी परिवेदना का निस्तारण किया गया।

    गब्बू खान ने बताया कि ग्राम पंचायत में शिविर की जानकारी मिलने पर वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचे। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उनके आवेदन का परीक्षण कर राजस्व अभिलेखों का सत्यापन किया और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड में दर्ज नाम की त्रुटि को तत्काल ठीक कर दिया।

    उन्होंने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में नाम संबंधी गलती के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। अब रिकॉर्ड सही होने के बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं रहेगी।

    गब्बू खान ने शिविर में त्वरित समाधान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या सुनी और मौके पर ही उसका समाधान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

    ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कर रही है, जिससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here