More
    Homeराजस्थानअलवरमुंडावर के बल्लुवास में वर्षा जल संरक्षण के लिए दो फार्म पॉन्ड...

    मुंडावर के बल्लुवास में वर्षा जल संरक्षण के लिए दो फार्म पॉन्ड का उद्घाटन-सत्यापन

    कृषि विभाग की पहल से किसान होंगे लाभान्वित, जल संचयन की दिशा में सार्थक प्रयास

    मनीष मिश्रा, खैरथल।
    ग्राम पंचायत बल्लुवास, मुंडावर में वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग, खैरथल द्वारा निर्मित दो फार्म पोंड का उद्घाटन और सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये फार्म पोंड कृषक श्री मदनलाल यादव पुत्र कंवर सिंह यादव एवं श्री बलवंत सिंह पुत्र लटूर सिंह के खेतों पर बनाए गए हैं।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंडावर उपखंड अधिकारी श्री सुरेश कुमार बलाई एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद खैरथल, श्री विजय सिंह उपस्थित रहे। साथ ही सहायक निदेशक (उद्यान) श्री सुभाष चंद ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और किसानों को फार्म पोंड की उपयोगिता व रखरखाव की जानकारी दी।

    इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी श्री मोती सिंह, मुंडावर के सहायक कृषि अधिकारी श्री दिनेश कुमार, खानपुर अहीर के श्री अशोक कुमार सहित स्थानीय किसान और ग्रामवासी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फार्म पोंड के निर्माण, संरचना, जल संग्रहण क्षमता एवं इसके कृषि में लाभ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    संयुक्त निदेशक कृषि श्री विजय सिंह ने कहा कि “फार्म पोंड वर्षा जल को संरक्षित करने का एक प्रभावशाली उपाय है, जो सिंचाई के साथ-साथ भूजल स्तर सुधार में भी सहायक होगा।”

    उद्देश्य और लाभ

    • वर्षा जल का संचयन कर सूखे समय में सिंचाई की सुविधा

    • मिट्टी कटाव रोकने और खेतों की उर्वरता बनाए रखने में मदद

    • छोटे और सीमांत किसानों के लिए दीर्घकालिक लाभदायक समाधान

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here