More
    Homeखैरथल आबकारी थाना की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब की भारी खेप बरामद

    खैरथल आबकारी थाना की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब की भारी खेप बरामद

    खैरथल।
    आबकारी विभाग ने खैरथल क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेहड़का गांव स्थित एक मकान से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की शराब की भारी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिव प्रकाश नकाते और जिला आबकारी अधिकारी गिरवर शर्मा के निर्देशन में की गई।

    कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आबकारी अधिकारी कुलभूषण मिश्रा ने किया, जिसमें आबकारी थाना कोटपूतली-बहरोड़, ततारपुर थाना पुलिस, और खैरथल आबकारी थाना टीम शामिल रही।

    🧾 जब्त सामग्री:

    • 55 पेटी देशी शराब

    • 20 पेटी अंग्रेजी शराब

    • 4 पेटी RML ब्रांड शराब
      (कुल अनुमानित बाजार मूल्य – ₹2,50,000)

    टीम में सीआई विद्या कुमारी और एएसआई गिर्राज चावड़ा भी शामिल थे।
    कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग को देखकर आरोपी विनोद कुमार पुत्र पतराम मौके से फरार हो गया। हालांकि, उसके विरुद्ध पूर्व में भी एक प्रकरण दर्ज है

    आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं

    सहायक आबकारी अधिकारी कुलभूषण मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here