More
    Homeराजस्थानअलवरमुख्यमंत्री रोजगार मेले में 721 युवाओं को नियुक्ति पत्र, एचपीवी टीकाकरण अभियान...

    मुख्यमंत्री रोजगार मेले में 721 युवाओं को नियुक्ति पत्र, एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

    प्रताप ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय आयोजन, अजमेर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण; विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

    अलवर। मुख्यमंत्री रोजगार मेले के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रताप ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 721 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 103 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 248-ए शाहपुरा से थानागाजी तक पक्के शोल्डर सहित दो लेन निर्माण कार्य का लोकार्पण भी शामिल रहा। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में 721 कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कुल 721 कार्मिकों में चिकित्सा विभाग के 364, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के 142, राजस्व विभाग के 100, पशुपालन विभाग के 58, शिक्षा विभाग के 31, स्वायत्त शासन विभाग के 6, खान एवं भू-विज्ञान विभाग के 6, कौशल विभाग के 6 तथा अन्य विभागों के 8 कार्मिक शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद दिनेश शर्मा ने किया।

    एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

    कार्यक्रम के पश्चात जिला कलक्टर ने सेटेलाइट हॉस्पिटल काला कुआं में बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का जिले में विधिवत शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करना एवं सुरक्षा प्रदान करना है।

    नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

    नियुक्ति पत्र प्राप्त कर नव चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। ज्योति का पशुपालन विभाग में एनिमल अटेंडेंट, मोनिका कंवर एवं मोना काटिवाल का राजस्व विभाग में पटवारी तथा आशुतोष अवस्थी का जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन होने पर परिवारजनों में भी उत्साह का माहौल रहा।

    नव चयनितों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारदर्शिता के साथ समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्रीमती बीना महावर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रविंद्र, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका, भूमि आवाप्ति अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका, सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा, आईसीडीएस विभाग के उपनिदेशक महेश गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दिनेश सूद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here