पेट्रोल बम पर पुलिस कार्रवाई में कोतवाली थाना मामले में मिली बड़ी सफलता
अलवर। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मेंव बोर्डिंग पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि 10 अप्रैल को कुछ युवकों द्वारा रोड नंबर-2 स्थित मेंव बोर्डिंग पर पेट्रोल बम फेंका गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में साक्ष्य जुटाने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


