More
    Homeराजस्थानखैरथलमेडिकल क्षेत्र में खैरथल जिले के डॉ. राजेश लालवानी ने रचा कीर्तिमान

    मेडिकल क्षेत्र में खैरथल जिले के डॉ. राजेश लालवानी ने रचा कीर्तिमान

    पहले ही प्रयास में डीएम परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम किया रोशन

    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। सच्ची लगन, निरंतर मेहनत और समर्पण के बल पर खैरथल के चिकित्सक डॉ. राजेश लालवानी ने मेडिकल साइंस के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) की कठिन परीक्षा को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    मेडिसिन के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन को डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) के नाम से जाना जाता है, जबकि डीएम मेडिसिन की सुपर-स्पेशलाइजेशन डिग्री मानी जाती है। एमडी की डिग्री प्राप्त करने के बाद ही डीएम में प्रवेश संभव होता है, जिसमें चयन के लिए अत्यंत कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।

    डीएम एक उच्च स्तरीय डॉक्टरेट डिग्री है, जिसे प्राप्त करना हर चिकित्सक के लिए आसान नहीं होता। डॉ. राजेश लालवानी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि खैरथल और पूरे जिले में खुशी की लहर है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here