सोसायटी में फंदे पर लटका मिला युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अलवर। सदर थाना क्षेत्र स्थित अपना घर शालीमार आवासीय सोसायटी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सिद्धार्थ निवासी किशनगढ़बास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ बुधवार शाम अपनी मौसी के घर मिलने आया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर फंदा लगा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


