More
    Homeराजस्थानअलवरयोग दिवस व अंत्योदय संबल पखवाड़ा को लेकर कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला...

    योग दिवस व अंत्योदय संबल पखवाड़ा को लेकर कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने ली समीक्षा बैठक

    जिलेभर में योग को जनआंदोलन बनाने और जनकल्याण शिविरों के प्रभावी संचालन पर दिया जोर

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

    डॉ. शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों को जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने योग दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से भी इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

    जिला मुख्यालय पर 5 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम

    जिला कलक्टर ने बताया कि योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रातः 6:30 से 8:00 बजे तकयोगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण से होगी। इसके अतिरिक्त मूसी महारानी छतरी, कंपनी बाग, बायोडाइवर्सिटी पार्क और सरिस्का क्षेत्र में भी योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पर्यटन स्थलों, सरकारी और निजी संस्थानों में भी योगाभ्यास की गतिविधियां होंगी। सीएमएचओ को कार्यक्रम के प्रचार हेतु फ्लैक्स, बैनर और IEC गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासनिक तैयारियों के निर्देश

    डॉ. शुक्ला ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए —

    • यूआईटी को मंच, माइक, एलईडी, लाइट और जनरेटर की व्यवस्था

    • नगर निगम को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और फायर ब्रिगेड की तैनाती

    • पुलिस विभाग को ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था

    • शिक्षा विभाग को स्कूलों में योग कार्यक्रमों का आयोजन

    • जिला परिषद को ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    24 जून से शुरू होगा अंत्योदय संबल पखवाड़ा

    डॉ. शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा का आयोजन होगा। इसके तहत प्रतिदिन ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

    उन्होंने संबंधित विभागों से स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर लक्ष्यों के अनुसार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

    समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम मुकेश कायथवाल, द्वितीय योगेश डागुर, शहर बीना महावर, सीईओ जिला परिषद गौरव रविंद्र सालुखे, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका, यूआईटी सचिव स्नेहल नाना, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here