More
    Homeराजस्थानअलवररंगों में सजा होली मिलन समारोह, अग्रशक्ति महिला मंडल का आयोजन सम्पन्न

    रंगों में सजा होली मिलन समारोह, अग्रशक्ति महिला मंडल का आयोजन सम्पन्न

    उल्लास भरे होली मिलन में अग्रशक्ति महिला मंडल की 75 से अधिक सदस्याओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

    अलवर। अग्रशक्ति महिला मंडल अलवर द्वारा अलवर रॉयल होटल, नंगली चौराहा में होली मिलन समारोह परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लजीज व्यंजनों के साथ-साथ सुंदर उपहार भी वितरित किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक उल्लासपूर्ण बन गया।

    कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष सुधा मित्तल के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। सचिव स्मृता गोयल सहित अल्का मित्तल, रीता गुप्ता, भावना अग्रवाल, सीमा मित्तल, साधना गुप्ता, शशि गोयल, रेनू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, प्रतिभा सिंघल, रीना सिंघल, आशिमा गोयल, अंजू अग्रवाल, रीता गोयल एवं उमा गोयल सहित करीब 75 से अधिक महिला सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    कार्यक्रम में नृत्य, संगीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण के रूप में फूलों की होली खेली गई, जिसने समारोह को पारंपरिक रंगों से सराबोर कर दिया।

    अंत में सामूहिक नृत्य और गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। नई अध्यक्ष सुधा मित्तल के नेतृत्व में आयोजित यह होली मिलन समारोह महिला एकता, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बना।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here