More
    Homeराजस्थानअलवररक्तदान शिविर का आयोजन 10 जून को, मानवता की सेवा का मिलेगा...

    रक्तदान शिविर का आयोजन 10 जून को, मानवता की सेवा का मिलेगा अवसर

    टिटपुरी में जीवनधारा ब्लड सेंटर के सहयोग से लगेगा शिविर, रक्तदाताओं को मिलेगा सम्मान

    कठूमर। एक बूंद रक्त, किसी की जिंदगी बचा सकता है के संदेश के साथ जीवनधारा ब्लड सेंटर, अलवर के सहयोग से 10 जून 2026 को टिटपुरी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    आयोजकों के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन भरतदास आश्रम, बस स्टैंड टिटपुरी (अलवर) में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

    रक्तदाताओं का होगा सम्मान

    आयोजन समिति ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रक्तदान के महत्व और उससे होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

    कौन कर सकता है रक्तदान

    रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए कुछ सामान्य मानक निर्धारित किए गए हैं—

    • 18 से 65 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
    • रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती।
    • रक्तदान से पूर्व पर्याप्त पानी पीना और हल्का भोजन करना आवश्यक है।
    • रक्तदान की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित होती है तथा सभी उपकरण स्वच्छ एवं मानक अनुसार उपयोग किए जाते हैं।

    जानकारी के लिए करें संपर्क

    रक्तदान शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक रक्तदाता रवि कुमार जैन, सोनू खंडेलवाल, रवि खंडेलवाल, अंकुर शर्मा एवं सोनू सैन से संपर्क कर सकते हैं।

    आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि “रक्तदान करें, जीवन बचाएं और समाज को बेहतर बनाएं।”

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here