More
    Homeराजस्थानअलवररक्त भंडार घटा तो आगे आए दानवीर, अलवर में 170 यूनिट रक्त...

    रक्त भंडार घटा तो आगे आए दानवीर, अलवर में 170 यूनिट रक्त संग्रहित

    रक्तदान में दिखा जबरदस्त उत्साह, 42 लोगों ने पहली बार किया महादान

    अलवर। जिला ब्लड बैंक में घटते रक्त भंडार को देखते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल की गई। विजय सोल्वेक्स कंपनी के चेयरमैन विजय डाटा एवं डायरेक्टर सौरभ डाटा की प्रेरणा से गंगादीन निरंजनलाल डाटा चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले महावर धर्मशाला, कुश मार्ग, अलवर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह के चलते करीब 170 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ, जबकि 42 से अधिक लोगों ने पहली बार रक्तदान किया।

    शिविर का उद्घाटन नगर विकास न्यास के उपसचिव जितेंद्र सिंह नरूका ने किया। कार्यक्रम की जानकारी संयोजक एस.के. पारीक ने दी। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया।

    महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    रक्त संग्रहण का कार्य सेठ माखनलाल महावर चैरिटेबल ब्लड बैंक के डॉ. सुशील कुमार बत्रा एवं राजीव गांधी राजकीय चिकित्सालय की डॉ. दिव्या जैन के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।

    शिविर की खास बात यह रही कि करीब 42 लोगों ने पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। आयोजकों ने बताया कि पहली बार रक्तदान करने वालों का उत्साह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक रहा।

    रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित

    शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, गिफ्ट हैम्पर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. सरोज गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार बत्रा, निकुंज सांघी, सरदार हरमीत मेंदीरत्ता, राजेश गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, ओमप्रकाश भट्टावाला, सत्यनारायण गुप्ता, पत्रकार श्याम शर्मा, प्रेम गुप्ता, शशांक झालानी, हरीश कालरा एवं मधुर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

    शिविर के सफल आयोजन में ब्लड बैंक की टीम के साथ डाटा ग्रुप के रामप्रकाश गुप्ता, रामानंद गुप्ता, परिवेश गुप्ता, ताराचंद अग्रवाल, मुकेश शर्मा एवं जितेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों को उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। ऐसे सामाजिक एवं सेवाभावी आयोजनों के माध्यम से लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना जरूरी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here