More
    Homeराज्यराजस्थानराजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में युवा पखवाड़े पर छात्राओं से संवाद कार्यक्रम

    राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में युवा पखवाड़े पर छात्राओं से संवाद कार्यक्रम

    स्वामी विवेकानंद व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की स्मृति में छात्राओं को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने का संदेश

    मिशनसच न्यूज, वजीरपुर गंगापुरसिटी। राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में युवा पखवाड़े के अवसर पर स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की स्मृति में छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को राष्ट्र निर्माण, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

    नोडल अधिकारी प्रो. रमेश बैरवा ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचार “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को उद्धृत करते हुए छात्राओं से अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने, समय का उचित प्रबंधन करने और मेहनती बनने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी परीक्षाओं की तैयारी गंभीरता से करने तथा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं से परीक्षा एवं छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को जानकर उनका समाधान भी किया गया।

    कार्यक्रम में संस्कृत प्राध्यापक डॉ. भूरसिंह गुर्जर ने नियमित अध्ययन का महत्व बताया। भूगोल प्राध्यापक ऋषिकेश गुर्जर ने भूगोल प्रैक्टिकल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान प्राध्यापक डॉ. गिर्राज प्रसाद जोनवाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय एवं उनके समाज सुधार के प्रयासों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्राध्यापक डॉ. संपूर्णानंद गौतम ने किया। छायांकन का कार्य छात्रा पिंकी माली व राशि उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर समाजशास्त्र प्राध्यापक मानसिंह मीणा सहित पायल सैनी, रश्मि मीना, मोनिका बैरवा, खुशबू मीणा, काजल बैरवा, कल्पना बैरवा, शिवानी सैन, राजकुमारी योगी, कविता जाट, कोमल गौड़, मुनेशी मीणा, मनीषा चौरसिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here