More
    Homeअलवरराजगढ़राजगढ़ एक्सप्रेसवे हादसे में चालक की मौत, केमिकल से भरा टैंकर पलटा

    राजगढ़ एक्सप्रेसवे हादसे में चालक की मौत, केमिकल से भरा टैंकर पलटा

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर साइड में पलटा टैंकर, चालक की मौके पर मौत

    राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केमिकल से भरा टैंकर असंतुलित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे साइड में पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनल नम्बर 127.5 पर हुआ। टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना तथा पालिका कर्मी जुगनू तंबोली की टीम मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने घटनास्थल पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले चालक के शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पहुंचाया।

    बगड़ राजपूत निवासी था मृतक

    पुलिस जांच में मृतक की पहचान अलवर जिले के बगड़ राजपूत निवासी धीरज कुमार पुत्र कालूराम मीणा के रूप में हुई।

    परिजनों के अनुसार धीरज कुमार मीणा कोटा से केमिकल भरकर भिवाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसा हो गया।

    गुरुवार सुबह परिजन राजगढ़ सीएचसी पहुंचे, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

    फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here