शिक्षिका मोनिका विजय का लक्ष्य उच्च शिक्षा में प्रोफेसर बन युवाओं का मार्गदर्शन करना
राजगढ़। राजगढ़ उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमला में कार्यरत शिक्षिका मोनिका विजय को विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षा जगत, शिक्षक वर्ग और सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है।

शिक्षिका मोनिका विजय ने “राजस्थान में महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता : अलवर जिले की राजगढ़ एवं उमरेण पंचायत समितियों का अनुभव मूलक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. पदमा मीना, एसोसिएट प्रोफेसर, कोटपुतली के मार्गदर्शन में किया।
प्रोफेसर बनना है लक्ष्य
मोनिका विजय ने बताया कि उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर बनकर युवाओं का मार्गदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
उन्होंने घर-परिवार और विद्यालय की जिम्मेदारियों के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनका मानना है कि परिस्थितियां और उम्र कभी भी सीखने की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।
परिवार ने बढ़ाया राजगढ़ का गौरव
मोनिका विजय के परिवार ने भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पूर्व उनके बेटे सोमिल विजय ने राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में 42वीं रैंक प्राप्त कर राजगढ़ और परिवार का नाम रोशन किया था।
मां और बेटे दोनों की उपलब्धियों से वैश्य समाज सहित क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

