आपसी विवाद के बाद पुलिस जांच शुरू
खरखड़ा। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरखड़ा में देर रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार इस घटना में खरखड़ा निवासी राजेश, नीरज, सम्पतराम, विशम्भर, लेखराम, मग्नी और नरेश मीणा घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
घटना को लेकर कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि उसका भाई पलवा गांव से क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और झगड़ा हो गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।
कमलेश कुमार मीणा ने राजगढ़ थाने में 34 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


