राजगढ़ में थाना परिसर में मचा हड़कंप, घंटों की मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू
राजगढ़। राजगढ़ पुलिस थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना परिसर में बनी मेस के पास करीब आठ फुट लंबा सांप दिखाई दिया। अचानक विशालकाय सांप नजर आते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी सतर्क हो गए।
जानकारी के अनुसार सांप मेस के समीप काफी देर तक दिखाई देता रहा, जिससे पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मामले की सूचना तत्काल राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीणा द्वारा नगरपालिका कर्मचारी एवं रेस्क्यू टीम सदस्य जुगनू तंबोली को दी गई।
सूचना मिलते ही जुगनू तंबोली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद टीम ने विशालकाय सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


