More
    Homeअलवरराजगढ़राजगढ़ में प्रशासनिक सुधार दल का औचक निरीक्षण, 127 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए...

    राजगढ़ में प्रशासनिक सुधार दल का औचक निरीक्षण, 127 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए

    प्रशासनिक सुधार दल के औचक निरीक्षण में 127 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित, कई विभागों में मचा हड़कंप

    राजगढ़ (अलवर) । शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजगढ़ में बड़े स्तर पर सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण किया गया। उप शासन सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक निरीक्षण सूर्य बहादुर वर्मा के नेतृत्व में यह निरीक्षण सुबह 9:45 बजे दो टीमों द्वारा एक साथ किया गया, जिसमें शहर के अधिकांश सरकारी कार्यालयों को कवर किया गया।

    जैसे ही निरीक्षण दल कार्यालयों में पहुँचा, वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी विभागों से हाजिरी रजिस्टर जब्त कर लिए गए, जिससे अनुपस्थित कर्मचारियों की संख्या सार्वजनिक हो गई।

    निरीक्षण के दौरान कुल 33 विभागों के हाजिरी रजिस्टरों की जांच की गई। आंकड़ों के अनुसार:

    • 48 राजपत्रित अधिकारियों में से 20 अनुपस्थित पाए गए — अनुपस्थित प्रतिशत: 41.66%

    • 279 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 107 अनुपस्थित — अनुपस्थित प्रतिशत: 38.35%

    कुल अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी: 127

    इस बड़ी कार्रवाई ने कस्बे में चर्चा का विषय बना दिया है। कई विभागों में तैनात अनुशासनहीन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब ड्यूटी के समय लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

    निरीक्षण दल में शामिल अधिकारीगण:

    • सूर्य बहादुर वर्मा – उप शासन सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक निरीक्षण

    • सुनील कुमार शर्मा – सहायक शासन सचिव

    • महेन्द्र कुमार सरावता – अनुभाग अधिकारी

    • चेलाराम भदाला – सहायक अनुभाग अधिकारी

    इन अधिकारियों ने तहसील कार्यालय, उपकोष कार्यालय, रजिस्ट्री शाखा, ब्लॉक कानूनगो कार्यालय, उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति परिसर, ब्लॉक शिक्षा कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सामुदायिक चिकित्सालय आदि का सघन निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

    • हाजिरी रजिस्टरों की जांच एवं जब्ती

    • अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची बनाना

    • कार्यालयों की साफ-सफाई, रिकॉर्ड की स्थिति की समीक्षा

    • दिशा-निर्देश देना और सुधार के सुझाव

    इस दौरान तहसीलदार डॉ. वी पी सिंह नरूका और विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर भी मौके पर उपस्थित रहे। निरीक्षण की भनक लगते ही कई कर्मचारी लेट लतीफी से कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक रजिस्टर जप्त किए जा चुके थे

    यह अभियान भविष्य में नियमित उपस्थिति, कार्यालयीन अनुशासन, और लोकसेवा में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here