More
    Homeराजस्थानअलवरराजगढ़ व्यापार संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा...

    राजगढ़ व्यापार संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजगढ़ (अलवर)।
    कस्बे के कारोठ मार्ग निवासी व्यापारी नवीन सोखिया के अपहरण और लूटपाट की घटना को लेकर राजगढ़ व्यापार संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए उप अधीक्षक मनीषा मीणा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन व्यापार संघ अध्यक्ष बसंत गुप्ता के नेतृत्व में सौंपा गया।

    अध्यक्ष बसंत गुप्ता ने बताया कि नवीन कुमार के अपहरण से पूर्व भी कस्बे में बैंक से बाहर आते समय एक व्यापारी की जेब से ₹1 लाख की नकदी छीनने की घटना और अन्य चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिससे व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश है।

    व्यापार संघ ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं हुई, तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

    उप अधीक्षक मनीषा मीणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में ठोस कार्यवाही होगी।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से बसंत गुप्ता, अशोक बजाज, हर्षित गुप्ता, बंटी गुप्ता, राजेंद्र जैन, राम रतन तांबी, अनिल कुमार, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here