अरावली विहार में रोडवेज टक्कर के बाद मचा हड़कंप, चालक सुरक्षित
अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया, जहां रोडवेज बस ने एक सरकारी शिक्षक की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
थाने के एएसआई शंकर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार चालक, जो कि एक सरकारी शिक्षक हैं, पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू किया और दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाया, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
समय रहते बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बचाव हो सका।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


